फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congratulations to Vandana Verma, celebrated victory festival

वंदना वर्मा का अभिनंदन, मनाया विजय उत्सव

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to Vandana Verma, celebrated victory festival
गांधीनगर पार्टी कार्यालय पर एमएलसी वंदना वर्मा को बुके भेट करते जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वंदना वर्मा का अभिनंदन, मनाया विजय उत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट की नवनिर्वाचित एमएलसी वंदना वर्मा का भाजपा कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। 36 में से 33 सीटों पर जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। पटाखे छोड़े गए और मिठाई बांटी।
जीत के बाद वंदना मुदित वर्मा समर्थकों के साथ गांधीनगर स्थित कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उन्हें जीत मिली है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की थी। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में हुई भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व के कारण ही संभव हो सकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी और सभासदों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा मोर्चा हरपाल सिंह महार ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, बिजेंद्र पाल, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, जिला मंत्री वैभव त्यागी, शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी, साधना सिंघल, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबको साथ लेकर चल रही भाजपा
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सबको साथ लेकर चलने की नीति से प्रदेश आगे बढ़ रही है। जनता और जनप्रतिनिधियों को भाजपा पर भरोसा है, यही वजह है कि एमएलसी चुनाव में प्रचंड जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed