फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congratulates cake cutting

केक काटकर दी बधाई

Sun, 18 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congratulates cake cutting
birthday - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर  शांति देवी जैन कालेज में सागर फाउंडेशन की ओर से लगाये गए चिकित्सा शिविर में मरीजों की  नि:शुल्क जांच कर दवाईया दी गयी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ धर्मबीर बालियान ने किया। शिविर में चिकित्सकों ने लगभग 2200 मरीजों का उपचार कर उन्हें फ्री दवाइयां वितरित की। शिविर में डॉ आर बी सिंह, डॉ विवेक कुमार, डॉ संजय गुप्ता, दिनेश रत्नानी, दीपक गोयल, प्रमोद कुमार, आरएम चौधरी, ह्रदयेश अरोरा, राकेश कुमार, सिंगदा वर्मा, ललित कुमार आदि ने आसपास के गांवों से आए मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने शिविर में मरीजो की सेवा करने पर डॉक्टरों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजक भाजपा नेता धर्मवीर बालियान ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता उमेश मलिक, रामकुमार सहरावत, सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, अनुज, सतपालपाल, धर्मपाल, सतेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, अमित त्यागी, श्यामपाल सिंघल, हरदेव बालियान, ओमबीर सिंह,  मणिकांत मित्तल, मनोज बालियान, सुनील मित्तल, विकास सैनी, एकांश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुरकाजी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  66 वां जन्म दिन शनिवार को पुरकाजी में हाइवे पर कृष्णा इंटर प्राइजेज में भाजपा नेताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। बाद में सभी मौजूद लोगों को भोज कराया गया। इस मौके पर राजीव गर्ग, हरिराम सक्सेना, शिवकुमार पाल, आकाश गोयल, पप्पू धीमान, आनंद कुमार, योगेश कुमार, जयभगवान कश्यप आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।      

उधर, खतौली में भाजपाइयों ने पीएम का जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ हवन किया गया। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए। मौके पर सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, अमित जैन, डा. योगेश मलिक, देवेंद्र धीमान, विपिन उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, राजीव शर्मा, रूपचंद जांगिड, हरीश अहलावत, नीरज अहलावत, रवि मेहता, राकेश, सुनील, राजीव पांचाल आदि उपस्थित रहे।

पीएम का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती मनाई
मोरना। शुकतीर्थ गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

शुकतीर्थ स्थित गंगाघाट पर कारगिल शहीद स्मारक के सामने भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को हलवा आदि वितरण किया तथा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाते हुए गंगाघाट की सफाई की और प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया।

इस अवसर पर नमामि गंगे के सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी बेहड़ा, मण्डल प्रभारी डा. दिनेश धीमान, अमित निर्वाल, यशवंत सैनी, सुधीर प्रजापति, रविन्द्र वाल्मीकि, प्रधान सुशील शर्मा, गोविन्द शुक्ला, नेमपाल, नीरज बालियान, संजय कुमार, आशीष निर्वाल, मीना राणा, राजेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे। वहीं, खतौली। मोहल्ला देवीदास स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया।


जिसमें डा. विजय वर्मा व उनके सहयोगी चिकित्सकों ने करीब 135 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। अनुज मोहन वर्मा, ठाकुर अरूण चौहान, सुदेश, प्रताप वाल्मीकि, हरनंद वाल्मीकि, रामकिशार वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सुनील आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed