फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict, stone pelting and firing in Sakhan Kalan

साखन कलां में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष, पथराव और फायरिंग

Sun, 20 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conflict, stone pelting and firing in Sakhan Kalan
पथराव में क्षतिग्रस्त पोपिन की कार - फोटो : DEVBAND
साखन कलां में छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। महिला से छेड़छाड़ को लेकर साखन कलां गांव में अनुसूचित जाति और जाट समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव-फायरिंग में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 29 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के साखन कलां गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी जगत सिंह ने गांव के बाहर डेयरी संचालित की हुई है। आरोप है कि शनिवार रात गांव का बॉबी शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ डेयरी के बराबर में बने एक समुदाय के व्यक्ति के मकान में घुस गया। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। व्यक्ति ने विरोध किया तो युवकों ने उससे मारपीट कर दी। शोर मचाने पर डेयरी पर बैठे जगत सिंह वहां पहुंचे और युवकों को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

इसी रंजिश में रविवार सुबह बॉबी अपने साथियों के साथ जगत सिंह के घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें जगत का भतीजा पंकज व अंकित, जबकि दूसरे पक्ष से बॉबी व दो अन्य लोग घायल हो गए। पथराव में जगत के मकान में लगे शीशे टूट गए। पड़ोसी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय और इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि जगत सिंह के भतीजे पंकज की तहरीर पर बॉबी, धर्म सिंह, संदीप, सतीश, बबलू, विकास, सुशील, संदीप कुमार, कुलदीप, अरविंद, अवशेष, सचिन, रजनीश, अनिल, रोहताश, सुंदर, सूरजमल, विकास, महिपाल, प्रमोद, कपिल, कल्लू, सोम, रामधन, चतर सिंह, अंकुर, जैकी, संजू और मोनू व बाकी अज्ञात समेत 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, बॉबी की बहन दीपा ने पुलिस को दी तहरीर में पैसे के लेनदेन को लेकर जगत सिंह पक्ष के लोगों पर बॉबी पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सीओ रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
गांव में तनाव, खुफिया विभाग अलर्ट
देवबंद। साखन कलां गांव में अनुसूचित जाति और काली जाट बिरादरी के लोगों के बीच हुए संघर्ष को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल लिया है। झगड़े के बाद दोपहर के समय केंद्रीय व स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी साखन पहुंचे और गली-गली घूमकर लोगों से जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने एक संगठन से जुड़े लोगों का संघर्ष में क्या रोल रहा, इस बाबत भी लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों ने बताया कि गांव में आज जो कुछ हुआ, वह सब पंचायत चुनाव की राजनीति के चक्कर में हुआ। वहीं गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।

छेड़छाड़ पीड़ित महिला से की पूछताछ
जिस एक समुदाय की महिला से छेड़छाड़ के विरोध में संघर्ष हुआ, खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उससे घंटों पूछताछ की। महिला ने बताया कि घटना के वक्त उसका पति कोल्हू पर गया हुआ था। उसके पीछे ये युवक घर में घुस आए और छेड़छाड़ की।

पथराव में टूटे कार के शीशे

पथराव में टूटे कार के शीशे- फोटो : DEVBAND

गलियों में पड़ी ईंट पत्थर

गलियों में पड़ी ईंट पत्थर- फोटो : DEVBAND

पथराव के बाद समूह बनाकर खड़े लोग

पथराव के बाद समूह बनाकर खड़े लोग- फोटो : DEVBAND

एक मकान के बाहर पड़े पत्थर

एक मकान के बाहर पड़े पत्थर- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed