फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   conflict in Basi Kalan

बसी कलां में खूनी संघर्ष

Wed, 23 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
conflict in Basi Kalan
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ने खींचने पर मंगलवार को बसी कलां के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव की ईंटों से रास्ता पट गया। इस दौरान जमकर फायरिंग की गई। एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले। छह लोग हिरासत में लेकर थाने भेजे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन


शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बसी कलां गांव में साजिद पुत्र यूनुस रहते हैं। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना ढुलाई करता है। साजिद मंगलवार को देर शाम कुटबा के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर  बुढ़ाना शुगर मिल जा रहा था। वह पलड़ा की ओर से बसी कलां मोड़ पर पहुंचा। इस दौरान बच्चे ट्रॉली से गन्ने खींचने लगे। साजिद ने रोका।
विज्ञापन

 
इस बात पर उसकी पास खड़े बच्चों के पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। तू-तड़ाक के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी पर साजिद पक्ष के लोग पहुंचे। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। बच्चों की तरफ से इलियास पक्ष के लोगों ने मकान की छत से पथराव कर दिया। रास्ता ईंटों से पट गया। कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की गूंज से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साजिद पक्ष के आसिफ पुत्र खालिद, सलीम पुत्र यासीन और शमीम पुत्र सलीम घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अजयपाल गौतम मय फोर्स पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। पथराव करने वालों को चिन्हित कर मौके से छह लोग हिरासत लेकर थाने भेजे।


गांव में झगड़े की सूचना पर आवाजाही बंद हो गई। लोगों ने रास्ते से गुजरने से परहेज किया। साजिद ने इलियास पक्ष के कामिल, शहजाद, कामिल, खलील और वरीश के खिलाफ तहरीर  दी। पुलिस ने तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया। हालांकि पुलिस ने शांति कायम करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed