फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two sides over uprooting the plant, many injured

पौधा उखाड़ने पर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides over uprooting the plant, many injured
पौधा उखाड़ने पर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव जटवाड़ा में पौधा उखाड़ने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी अहमद अली ने एक सप्ताह पूर्व अपने घर में फलदार पौधा लगाया था। आरोप है कि उसके पड़ोसी हुसैन अहमद ने वह पौधा चोरी कर अपने घर में लगा लिया। अहमद के पुत्र परवेज की निगाह जब अपने पौधे पर पड़ी, तो वह हुसैन के घर से पौधा उखाड़ लाया था। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। एक पक्ष द्वारा ककरौली थाने में तहरीर दी गई थी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों का फैसला करा दिया था, परंतु दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अहमद अली पक्ष का महताब बाइक लेकर जा रहा था। दूसरे पक्ष के आसफ अली ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस पर उनके बीच में गाली-गलौज हो गई। शोरशराबे होने पर अकरम बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग करा दिया। आरोप है थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर अकरम के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी पीड़ितों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस घायलों को भोपा सीएचसी पर ले आई, जहां पर अकरम, आबिद और मौनीस का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed