फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conference of Shi'a Personal Law Board

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिवेशन में एक साथ तीन तलाक का विरोध   

Sat, 29 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Conference of Shi'a Personal Law Board
शिया पर्सनल बोर्ड के अधिवेशन में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कौम की राजनीति, शिक्षा में मुकम्मल भागीदारी से ही तरक्की होगी। हक पाने के लिए संघर्ष करना होगा, तभी सरकारें उनका हिस्सा वाजिब हक दे सकेंगी। साथ ही सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर भी ऐतराज उठाया गया। रिपोर्ट में शिया समुदाय की अनदेखी के आरोप लगाए गए। सच्चर कमेटी की तरह शियाओं के लिए अलग से कमीशन बनाए जाने की मांग उठाई गई।      
विज्ञापन

 
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद को दोनों समुदाय आपसी बातचीत से हल करें, ताकि विवाद की वजह से देश के भविष्य पर कोई प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मसले पर बोर्ड भी अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेगा। बोर्ड भी एक साथ तीन तलाक कहने के विरोध में है। साथ ही कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी। वक्ताओं ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में शिया समुदाय की अनदेखी की गई। इसमें शियाओं की समस्याएं और जरूरतों को नहीं बताया गया है। इसलिए सच्चर कमीशन की तर्ज पर अलग से कमीशन बनाया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को मिलने वाला हिस्सा भी शिया समुदाय तक नहीं पहुंच पाता है। हज के मौके पर शिया हाजियों के लिए अलग से समुदाय के मौलाना की व्यवस्था की जाए। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि कौम के युवा शिक्षा और राजनीति में अपना कदम बढ़ाएं, ताकि कौम तरक्की की राह पर आ सके। भारत में शियाओं की बड़ी तादाद होने के बाद भी कई क्षेत्रों में भागीदारी कम है, जिससे नुकसान हो रहा है। अधिवेशन में मौलाना असद रजा, शबाब जैदी, मौलाना मोहम्मद हुसैन हुसैनी, मौलाना फसीह हैदर, एसएम जाफरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed