{"_id":"6a022fc59f9b2a7e5f053fb0","slug":"conclusion-of-the-foundation-day-celebrations-at-shri-balaji-dham-and-shri-shiv-mandir-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-171037-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रीबालाजी धाम व श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रीबालाजी धाम व श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस का समापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे में आयोजित श्रीबालाजी धाम व श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को संकट मोचन हवन व भंडारे के साथ समापन हो गया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक मंदिर संस्थापक प. घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में आचार्य विकुल भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ संकट मोचन हवन संपन्न कराया।
संकट मोचन हवन में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर श्रीबालाजी महाराज से अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पूर्ण आहुति के साथ हवन का समापन किया गया। उसके उपरांत 351 कन्याओं को भोजन करा कर दक्षिणा व उपहार भेंट किये गए और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। छप्पन भोग प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।