फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complete preparations for Kawand Yatra

कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी,चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations for Kawand Yatra
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते कांवड़िए (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
करीब एक पखवाड़े बाद शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जनपद में शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात रहेगा। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही ड्रोन भी मौजूद रहेंगे, जो कंट्रोल रूम व वॉच टावर के जरिये आपस में कनेक्ट रहेंगे। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर चौकसी के लिए जनपद को जोन, सब-जोन व सेक्टर वाइज बांटा जाएगा, जिसमें मुख्यालय समेत मुख्य स्थानों पर बस डिस्पोजल स्क्वॉड भी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड की तीर्थनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य को जाने वाले शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा शुरू होने में महज एक पखवाड़ा ही शेष रह गया है। पश्चिमी यूपी में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद को नौ सुपर जोन, 16 जोन, 53 सब-जोन व 80 सेक्टर में बांटा जाएगा। फोर्स के रूप में शासन से पांच एएसपी, 24 सीओ, 57 इंस्पेक्टर व 380 दरोगा के साथ ही 2500 सिपाही, 1500 होमगार्ड व 500 पीआरडी के जवान मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, जिले भर में 13 कंपनी पीएसी, तीन कंपनी सीपीएमएफ व पांच बम स्क्वॉड टीमें भी तैनात रहेंगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर नजर रखने के लिए शिवचौक समेत तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे,

जिनके अलावा पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग में दस वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन से भी नजर बनाए रखी जाएगी, ताकि कोई भी खुराफाती किसी तरह की हरकत नहीं कर पाए। 

भ्रामक सूचना व अफवाह पर लगेगी रासुका
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या घटनाओं से बचने के लिए सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाएं या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने पर दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा में हर पांच किमी पर होगी एंबुलेंस 
छपार। थाना परिसर में बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहता है। उन्होंने सीओ सदर रिजवान व इंस्पेक्टर सुभाष राठौर को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों में सभी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।

कहीं कोई झगड़ा शिवभक्तों से न हो, इसके लिए जरूरी है कि सभी दुकानदारों की सूची बनाकर दुकानों पर रेट लिस्ट लगा दी जाए। सभी शिविर सड़क के दाई ओर लगाए जाएं और हर पांच किलोमीटर पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था हो।

उन्होंने पीडब्लयूडी के अफसरों को यात्रा मार्ग की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश देते हुए गड्ढों की वजह से कोई हादसा होने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी।


प्रधान नरपत सिंह, गुलफाम खुड्डा, राकेश आड़वाणी, सईदुज्जमां, दिलशाद, जाकिर त्यागी, अय्यूब त्यागी, दौलत सिंह, आमिर, मंगता, मुरसलीन, विकास देशवाल,  साजिद, प्रताप सिंह व राजकुमार त्यागी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed