फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complaint of cancellation of tender without reason, complaint from DM

टूटी सड़कें लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब, निर्माण की मांग

Fri, 01 Jan 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Complaint of cancellation of tender without reason, complaint from DM
इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज के सामने की टूटी पड़ी सड़क - फोटो : DEVBAND
बिना कारण टैंडर रद्द करने का आरोप, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

देवबंद। इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े मरकज दारुल उलूम वक्फ सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं व कई कालोनियों को जाने वाले दो रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं। लोगों के शिकायत करने के बाद भी इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में पालिका सभासद ने डीएम से शिकायत की है।

देवबंद-गंगोह बाइपास स्थित ऊर्दू गेट से दारुल उलूम वक्फ और इंदिरा पार्क से मदरसा मेराजुल उलूम तक दो मार्ग बने हुए हैं। पिछले कई वर्षों से यह मार्ग पालिका की अनदेखी और राजनीति के चलते बदहाली का शिकार हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर दारुल उलूम वक्फ, इस्लामिया ग्रुप आफ कालेज और कई अन्य शिक्षण संस्थाओं के साथ ही अस्पताल और कई कालोनियों में लोगों का आना जाना रहता है। मो. असद, रहमान, शाहिद, सुहैल, रहमान आदि का कहना है कि पिछले लंबे समय से वह सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं, वार्ड सभासद डा. असलम अली ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि पालिका की ओर से 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत उक्त सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन बिना किसी कारण इनके टैंडर रद्द कर दिए गए। असलम अली ने डीएम जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed