फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Communicable disease control from July 1, Dastak Abhiyan will run from July 11

Muzaffarnagar News: एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण, 11 से चलेगा दस्तक अभियान

Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control from July 1, Dastak Abhiyan will run from July 11
-डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य सहित 10 विभाग कार्य योजना बना रहे
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य सहित 10 विभाग कार्य योजना बना रहे हैं। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों ने बैठक की।


बरसात के दिनों में प्रत्येक वर्ष डेंगू और मलेरिया लोगों को घेर लेते हैं। बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। टीकाकरण, स्वच्छ जल और संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए कई प्रकार के निवारक उपाय शामिल किए जाते हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी को लेकर शुक्रवार को ब्लाॅक स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया। लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बुखार सहित अन्य संचारी रोगों से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत दो हजार से अधिक आशा घर-घर दस्तक देकर बुखार, अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों का पता लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संचारी रोगों से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। बार-बार हाथ धोना, अपने घर और आसपास को साफ रखना। संक्रमित भोजन और पानी से होने वाले रोगों से बचने के लिए सुनिश्चित किया जाए कि जो भी खाते हैं, वह अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed