फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Common Civil Code will never be acceptable: Badruddin

कॉमन सिविल कोड कभी स्वीकार्य नहीं होगा: बदरुद्दीन

Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Common Civil Code will never be acceptable: Badruddin
अधिवेशन में विचार रखते असम सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल - फोटो : DEVBAND
देवबंद। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के मुखिया, असम से सांसद व जमीयत की असम शाखा के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कॉमन सिविल कोड को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ को समाप्त कर इस्लाम मजहब की नीतियों में सीधा हस्तक्षेप कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीयत अधिवेशन में शामिल होने आए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कॉमन सिविल कोड मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ में ट्रिपल तलाक, विवाह, विरासत और खुला सहित ऐसे बहुत से नियम है जो किसी व्यक्ति के बनाए हुए कानून नहीं हैं। बल्कि कुरआन और हदीस से उन्हें लिया गया है। मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि इन नियमों में हस्तक्षेप करना भारतीय संविधान की धारा 25 में दी गई गारंटी के विरुद्ध है। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ को समाप्त कर इस्लाम धर्म की नीतियों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान इस्लामी कायदे कानूनों को लेकर बेहद संजीदा है और वह इसमें किसी भी सूरत में दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर सरकार कॉमन सिविल कोड को जबरन थोपेगी तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed