{"_id":"60afe1eb8ebc3eac94654f5f","slug":"committees-formed-in-village-tisang-khatauli-news-mrt540144282","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिसंग में विकास कार्यों को समितियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिसंग में विकास कार्यों को समितियों का गठन
विज्ञापन
गांव तिसंग में किया गया समितियों का गठन
जानसठ। गांव तिसंग में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पिंकी सैनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। गांव के विकास के लिए कार्य योजना बनाने के उद्देश्य से गांव में स्थित एक विद्यालय में आयोजित मीटिंग में क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद शर्मा, मीरापुर दलपत पुलिस चौकी इंचार्ज अमरपाल शर्मा, समाजसेवी टीटू वालिया, प्रधान के पति रोशन लाल सैनी उपस्थित रहे।
बैठक में गांव में निर्माण कार्य, विकास कार्य और शिक्षा संबंधी आदि कार्यों की निगरानी हेतु समितियों के गठन का प्रस्ताव ग्राम पंचायत सचिव प्रिंस सैनी द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वीकार किया और सर्वसम्मति से छह समितियों का गठन किया गया। नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति एवं जल प्रबंध समिति के रूप में छह समितियों का गठन किया गया। पंचायत सचिव प्रिंस सैनी ने बताया कि आगामी बैठक में गांव के विकास को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य सोमपाल कश्यप, सरफराज, माजिद, करतार सिंह, जगपाल सिंह, सनी वालिया, जगमोहन आदि उपस्थित रहे।