फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner visits

लापरवाह ठेकेदारों को काली सूची में डालें : कमिश्नर 

Wed, 25 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Commissioner visits
सदर तहसील में अधिकारियों से पूछताछ करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि लोहिया ग्रामों के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अधिकारी निश्चित समय में समस्त विकास कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिन गांवों को पैसा नहीं मिला है, वो डिमांड करें। पैसा शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी दस से बारह बजे तक प्रतिदिन अपने कार्यालयों में अवश्य बैठें। इसके बाद अपने अधीनस्थों के साथ जाकर विभागीय परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लें, जो ठेकेदार निर्माण कार्य कर रहे उनके मानकों की जांच अवश्य कर लें। निर्माण में अधोमानक, शिथिलता, लापरवाही बरने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालें।
विज्ञापन


डॉ राम मनोहर लोहिया ग्रामों में समय पर विकास कार्य पूरा होना चाहिए। इसमें पैसे की कोई कमी आडे नहीं आएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि आंगनबाडी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाएं। लोक निर्माण विभाग, आरईएस के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन वह स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए सिंचाई विभाग, ड्रेनेज, जल निगम के अधिकारियों को परियोजनाएं तैयार करने के लिए कहा। छोटे डेम के निर्माण पर जोर दिया गया। नहरों की सफाई करने और कटान रोकने के निर्देश दिए। कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए वाणिज्य कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ग्रीष्म काल में विद्युत, जलनिगम, सिंचाई विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। तहसील सदर में निरीक्षण कर फाइलें भी चेक की। बैठक में एसएसपी दीपक कुमार, सीडीओ अंकित अग्रवाल, सीएमओ डॉ सुबोध कुमार, एडीएम सुनील सिंह, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, उमेश चंद मिश्र, तहसीलदार रजनीकांत सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे। 


ईवीएम की बिल्डिंग का निरीक्षण किया
कमिश्नर ने 50 लाख से ऊपर की योजनाओं के विकास कार्यों को स्वयं देखा। कलेक्ट्रेट में 61 लाख 86 हजार 700 की लागत से बन रही ईवीएम रखने की बिल्डिंग के निर्माण कार्यों को देखा। आरईएस के अधिशासी अभियंता से कहा कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। तीस जून तक रिकार्ड रूम का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। डीएम डीके सिंह, सीडीओ अंकित अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed