फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner learned the reality of Kovid Vaccination Centers

कमिश्नर ने किया कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों की हकीकत जानी

Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Commissioner learned the reality of Kovid Vaccination Centers
पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कमिश्नर ने किया कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों की हकीकत जानी
विज्ञापन

पुरकाजी। सहारनपुर के मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी के सरकारी स्कूल में बनाए गए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटरों पर मौजूद कर्मचारियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर आए ग्रामीणों से उनकी उम्र और क्या कार्य करते हो, घर में कितने सदस्य हैं इसके बारे में जानकारी ली। वैक्सीन लगवाकर सेंटर पर बैठी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने भूराहेड़ी के पूर्व प्रधान नवीन राठी, वर्तमान प्रधान पति मोहित पंवार से कहा कि वह लोगों को वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक जागरूक करें। इस दौरान सेंटर पर बिना मास्क के पहुंचे लोगों को अपने पास से मास्क दिया। उन्होंने लोगों को हमेशा मास्क लगाने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम सदर दीपक कुमार, प्रभारी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार, एडीओ पंचायत शिव कुमार, लखनोती प्रधान रविंद्र चौधरी, सोहनबीर सिंह, प्रधानाचार्य कौशल्या शर्मा, लेखपाल संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। कमिश्नर ने गांव सेठपुरा, सुवाहेड़ी, हरिनगर, झबरपुर आदि में बने वैक्सीनेशन सेंटरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed