फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner inspected the collectorate

मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण

Fri, 12 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected the collectorate
मंडलायुक्त एवी राजमौलि कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर में दस्तावेज का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल आयुक्त एवी राजमौलि ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अफसरों के न्यायालयों में लंबे समय से चले आ रहे वादों के निस्तारण की स्थिति को जाना। मुकदमों के निस्तारण में तेजी के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने मालखाना कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में एलबीसी पटल, टीएसी पटल, राजस्व अभिलेखागार, टीआरए सेक्सन, जीसी पटल, जीआरके पटल, आरआरके पटल, सेक्टर सहायक, एडीएम कोर्ट, नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट, एडीएम एफएनआर कोर्ट, अतिरिक्त न्यायालय, डीडीसी, डीएम कोर्ट, नजारत का निरीक्षण किया और अभिलेखों की जांच की। मंडलायुक्त ने न्यायिक अभिलेखागार में बस्ता खुलवाकर भी चेक किया। न्यायालय चकबंदी कार्यालय भी देखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और मौके पर शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। पॉजिटिव पाए व्यक्ति से दूरभाष पर बात की और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो कंट्रोल रूम पर बात करें समस्या का त्वरित निस्तारण होगा। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस के संदर्भ लंबित न रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व आईटीआई स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को देखा और यहां कमियां मिलने पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed