फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner and DIG did inspection of Kawad Marg

श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दिलाने में लगा है प्रशासनिक अमला

Tue, 07 Aug 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and DIG did inspection of Kawad Marg
कमिश्नर से शिकायत करता स्थानीय नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के कमिश्नर और डीआईजी ने नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे एंबुलेंस और जीवन रक्षक औषधियों की उपलब्धता पर जोर दिया। पटरी मार्ग की सुरक्षा को भी देखा। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को भी लोगों ने अफसरों के सामने रखा।  
विज्ञापन


मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। प्रशासन का प्रयास है कि कांवड़ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सभी वर्ग एवं धर्म के लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं और उन्हें पूर्ण सुरक्षा के साथ उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। बिजली के तारों एवं केबलों पर अधिकारी और कर्मचारी नजर रखे और सतत भ्रमणशील हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा में लगे कर्मियों को मधुर व्यवहार और पूर्ण सुरक्षा करने के निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के उपचार एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह शिविरों के साथ चिकित्सा काउंटर लगाए गए  हैं जो दिन रात पूर्ण निष्ठा के साथ कांवड़ियों की देखभाल में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने देखा कि पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त विशेष पुलिस अधिकारी तथा एनसीसी, स्काउट एंड गाइड एवं संस्थाओं के वालिंटियर्स भी ड्यूटी पर मौजूद रह कर कांवड़ियों की यात्रा को सुगम कर रहे हैं। डीआईजी शरद सचान ने कहा कि बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा की निगरानी कराई जा रही है। दोनों अफसरों ने नहर पटरी मार्ग के शिविरों की व्यवस्था को भी देखा। कुछ स्थानों पर लोगों ने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। अफसर भी लोगों को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। दोनो अफसरों ने नेशनल हाइवे का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed