फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commerce on Shamli Road and Industrial Expansion near Jolly

शामली रोड पर वाणिज्य और जौली के पास औद्योगिक विस्तार

Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Commerce on Shamli Road and Industrial Expansion near Jolly
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर वाणिज्य और व्यवसायिक गतिविधियां प्रस्तावित की गई है। औद्योगिक क्षेत्र जानसठ एवं जौली मार्ग के बीच प्रस्तावित किया गया है। पहले से ही मार्ग पर उद्योग लगे हुए हैं, इसी क्षेत्र पर और अधिक विस्तार की जरूरत है।
दूसरा औद्योगिक क्षेत्र शामली मार्ग पर प्रस्तावित है। बुढ़ाना रोड को औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है, यहां पर पहले से ही कई उद्यम चल रहे हैं। व्यवसायिक विकास के लिए 411 हेक्टेयर क्षेत्र भूक्षेत्र प्रस्तावित है। प्रमुख वाणिज्यिक इकाईयों को बाईपास मार्ग के साथ प्रस्तावित किया गया है, इसकी वजह यह है कि बाईपास के नजदीक प्रमुख व्यवसायिक विकास हुआ है। बाईपास दिल्ली को रुड़की से जोड़ता है। अधिकतर यातायात यहीं से चलता है। शामली नए जिले के तौर पर विकसित हो रहा है और शामली-मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाली यही एकमात्र सड़क है। भविष्य में इस क्षेत्र के विस्तारित होने की संभावना है।
विज्ञापन

जौली और चरथावल मार्ग पर चलेंगी डेयरी
शहर को जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए डेयरियों के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। डेयरी उद्योग जौली और चरथावल मार्ग पर प्रस्तावित किया गया है। शहर को जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों का प्रस्ताव देते समय यह ध्यान रखा गया है कि आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
प्रस्तावों पर 64 आपत्तियां, जुलाई में अंतिम प्रकाशन
मुजफ्फरनगर। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुजफ्फरनगर महायोजना को लेकर 64 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी, सुनवाई पूरी कर ली गई है। जिन आपत्तियों में जरूरी है, उनमें टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति देखेगी। जुलाई माह में महायोजना का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed