फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Come out to save the Constitution, come with us'

संविधान बचाने निकले हैं, आओ हमारे साथ चलो

Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Come out to save the Constitution, come with us'
देवबंद के ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। संविधान बचाने निकले हैं आओ हमारे साथ चलो और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुईं महिलाएं रविवार को हाथों में तिरंगे लेकर ईदगाह मैदान पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति करना नहीं, बल्कि उनका आंदोलन सिर्फ संविधान बचाने के लिए है।
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में ईदगाह मैदान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को अवकाश होने के चलते ईदगाह मैदान में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान खुशनसीब और अजरा ने कहा कि संविधान की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। आज देश का संविधान खतरे में है इसलिए महिलाओं ने संविधान को बचाने के लिए आवाज बुलंद की है। उन्होेंने कहा कि धरना प्रदर्शन किसी राजनीति का हिस्सा नहीं है बल्कि यह सिर्फ संविधान की रक्षा के लिए है। सबीहा, जैनब और मुस्कान ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया था, लेकिन उसके बाद भी वह देश की दूसरी सबड़े बड़ी आबादी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में इस्लाम धर्म को छोड़ देना यह कहां का इंसाफ है। उनकी लड़ाई इसी को लेकर है। कुद्दुसिया ने कहा कि सीएए को लेकर सरकार बार बार सफाई दे रही है, लेकिन यह नहीं बता रही कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बयान अलग अलग क्यों हैं। इससे इनकी नीयत में खोट होने का साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानून को वापस लेने की घोषणा नहीं करती उनका यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी समेत कई संगठनों ने दिया समर्थन
देवबंद। रविवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, दिव्य संत शिरोमणि गुरु रविदास शिक्षा शोध एवं मानव उत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील जायसवाल और पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ईदगाह मैदान पहुंचकर महिलाओं के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सीएए का पुरजोर विरोध कर रही है। यही वजह है कि वह यहां महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए आए हैं। कांग्रेस महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी, मजाहिर हसन, वरयान खां, मुस्तफा गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के चलते जाम लगा
देवबंद। महिलाओं के धरना प्रदर्शन में पहुंचाने वाले लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते शाम के समय खानकाह पुलिस चौकी के सामने लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए वहां दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed