{"_id":"5e6676cd8ebc3eeb52667510","slug":"colorful-swings-for-ghat-fair-in-charthawal-muzaffarnagar-news-mrt472973680","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरथावल में घाट मेले के लिए रंग बिरंगे झूले लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरथावल में घाट मेले के लिए रंग बिरंगे झूले लगे
विज्ञापन
चरथावल घाट मेले के लिए लगे झूले और मिनी सर्कस
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल में घाट मेले के लिए रंग बिरंगे झूले लगे
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में फाग से अगले दिन परस्पर सौहार्द और सद्भाव के प्रतीक लगने वाले घाट मेले की तैयारियां पूरी हो गई है। दूरदराज से दुकानदारों ने पहुंचकर नियत स्थानों पर दुकानें लगाई है। ऐतिहासिक घाट मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से जुटा है।
फाग से अगले दिन कस्बे में लगने वाला मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। मान्यता है कि घाट मेले में फाग खेलकर अगले दिन दोनों वर्गों के लोग घाट मेले शिरकत करते हैं। इस मेले में मुस्लिम बहुल गांवों से लाखों लोग लुत्फ उठाते हैं। तीन दिन तक चलने वाले घाट मेले का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले में मौत का कुआं, मिनी सर्कस, काला जादूगर और वैरायटी शो लग गए है। मेले में लगे कई तरह के झूले बच्चों को लुभाने को तैयार है। थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी। तीरग्रान मोहल्ला से शुरू होने वाले घाट मेला दूसरे छोर पर मुर्दापट्टी तक लगता है। दूरदराज से दुकानदारों ने आकर मेला स्थल पर पड़ाव डाल लिया है। बुधवार से मेला तीन दिन तक चलेगा। मेले का प्रमुख आयोजन दंगल में कई जिलों के पहलवान जोर आजमाइश करने पहुंचते हैं।