फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coldest night, mercury dips to 3.2 degrees

सबसे सर्द रात, पारा 3.2 डिग्री तक लुढ़का

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Coldest night, mercury dips to 3.2 degrees
मुजफ्फरनगर में रात्रि में महावीर चौक पर खुले आसमान के नीचे ठंड में सोते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सर्दी का प्रकोप रिकॉर्ड तोड़ने लगा है। बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। घना कोहरा भी छाया रहा। जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। दिन में भी ठंडक घुली रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। ठंड़ी हवाओं ने मौसम में परिवर्तन ला दिया है। रात में शीतलहर के चलते जनजीवन पूरी तरह थम गया है। लगातार तापमान के गिरने से यहां बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड का आलम यह है कि सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देता है। ठंड़ के कारण शाम को आठ बजे के बाद सड़कें खाली होनी शुरू हो गई है। लोग जल्द अपने घर पहुंच रहे हैं। बाजार में सूखे मेवे और मूंगफली की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद खुल रहे बाजार
ठंड़ हो जाने से बाजार देरी से खुलने लगा है। शहर में जहां पहले आठ से नौ बजे के बीच बाजार खुल जाता था, अब दुकाने दस से 11 बजे के बीच खुल रही है। सुबह के समय अधिक सर्दी होने के कारण लोग देरी से उठ रहे हैं। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

लगातार घटता जा रहा है तापमान
दिनांक न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर: 7.4 डिग्री सेल्सियस
12 दिसंबर: 6.8 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर: 4.8 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर: 4.8 डिग्री सेल्सियस
15 दिसंबर: 7.4 डिग्री सेल्सियस
16 दिसंबर: 3.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed