फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold winds and fog increased chill

सर्द हवाओं और कोहरे ने बढाई ठिठुरन

Wed, 11 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cold winds and fog increased chill
भोपा में कोहरे के बीच से जाते वाहन व छात्राए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर बर्फबारी और यहां चल रही शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान बीते दस दिन से दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। इस बार एक दिसंबर से लगातार ठंड बनी हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। इसी कारण से यहां लगातार ठिठुरन बनी हुई है।
विज्ञापन

इस समय ठंड से पूरा जिला ठिठुरा हुआ है। शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। बीते दस दिन से यहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। तीन दिनों से तो पूरे प्रदेश में जिले में तापमान सबसे कम रिकार्ड किया गया है। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही इतनी ठंड शुरू हो गई है। ठंड के चलते सुबह और शाम में बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। रात्रि में ठंड अधिक पड़ रही है। इसके चलते बाजारों में मेवा, मूंगफली आदि की बिक्री बढ़ी है। चाय की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है
विज्ञापन

हालांकि नगर पालिका ने चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी नहीं की है लेकिन रात्रि में सड़क पर सोने वाले लोगों के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। उधर, बढ़ती सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूलों में बच्चों की आवाजाही कम हो रही है। बाजार पर भी सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। सर्दी के कारण सर्दी, जुकाम और वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डा. लोकेश गुप्ता का कहना है कि सर्दी में सुबह शाम की सैर से परहेज रखें। बच्चों, बुजुर्गों और हार्ट पेशेंट को ज्यादा ध्यान रख्नना चाहिए।
न्यूनतम तापमान
दस दिसंबर: 5.5 डिग्री सेल्सियस
नौ दिसंबर: 6.2 डिग्री सेल्सियस
आठ दिसंबर: 6.2 डिग्री सेल्सियस
सात दिसंबर: 6.4 डिग्री सेल्सियस
छह दिसंबर: 7.4 डिग्री सेल्सियस
पांच दिसंबर: 6.8 डिग्री सेल्सियस
चार दिसंबर: 5.4 डिग्री सेल्सियस
तीन दिसंबर: 8.2 डिग्री सेल्सियस
दो दिसंबर: 7.3 डिग्री सेल्सियस
एक दिसंबर: 9.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed