फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold wave shook, the minimum temperature dropped to 5.6 degrees

Muzaffarnagar News: शीतलहर ने कंपाया, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक गिरा

Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cold wave shook, the minimum temperature dropped to 5.6 degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को धूप में भी कंपकंपाए रखा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जिला इस समय पूरी तरह शीतलहर ही चपेट में है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां बर्फीली हवा चल रही है। दिन में भी लोग सर्दी में कंपकंपा रहे हैं। शीतलहर के सामने धूप बेअसर हो रही है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कोहरे के चलते छाया अंधेरा दिन में दस-ग्यारह बजे तक ही उतर पा रहा है। सर्दी इतनी अधिक है कि लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 94 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed