फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold wave continues, minimum mercury remains at 3.8 degrees

शीतलहर जारी, न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री पर रहा

Tue, 22 Dec 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, minimum mercury remains at 3.8 degrees
रात्रि में रेलवे रोड पर कडाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे सोते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीतलहर जारी, न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री पर रहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन में धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। सुबह-शाम और रात में गलन भरी सर्दी जारी रही। शाम ढलते ही लोग अपने घरों पर पहुंच रहे हैं।
बीते दस दिनों से जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बना है। ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से काफी नीचे चल रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते यहां लगातार शीतलहर चल रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में निकली तेज धूप से लोगों को किसी हद तक राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा धूप के असर को कम करती रही। सुबह-शाम और रात की ठंड कंपकंपाने वाली है। सर्दी का असर जनमानस पर पड़ रहा है। सुबह को देर से बाजार खुल रहे हैं और शाम को जल्द बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

खुले आसमान में सो रहे लोग
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन का यह दावा कि रात में कोई भी खुले आसमान के नीचे सो रहा है, झूठा साबित हो रहा है। शहर में साईंधाम के बाहर छोटे बच्चे भी खुले में सोते दिखाई दिए। भोपा पुल के आसपास भी कई लोग खुले में सोते दिखाई दिए। इस ठंड में इन लोगों को खुले में सोता देख हर कोई सिहर रहा है। ये तो तब है, जबकि डीएम ने सभी एसडीएम और सीओ की जवाबदेही तय की है। यदि कोई खुले में सोता मिला या किसी की सर्दी से मौत हुई तो संबंधित एसडीएम की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed