फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cobra arrested in encounter on Sisouna Marg, shot in leg

Muzaffarnagar News: सिसौना मार्ग पर मुठभेड़ में कोबरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cobra arrested in encounter on Sisouna Marg, shot in leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे सिसौना मार्ग पर देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों के साथ नई कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बाइक, तमंचा बरामद किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, बागोवाली चौकी प्रभारी गुरचरण सिंह, दीवान सुशील कुमार, कपिल सिसौना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर आते हुए बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई मेें एक बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गोली चलाता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। आरोपी बदमाश भोपा थाने के गांव सीकरी निवासी याकूब उर्फ कोबरा पुत्र इब्राहिम है। उसके खिलाफ गोकशी, जानलेवा हमला आदि धाराओं के 26 मुकदमे भोपा थाने में दर्ज हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वह किसी मुकदमे में वांछित या इनामी तो नहीं है, इसके बारे में जानकारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार घायल
सिखेड़ा। देवबंद निवासी राकेश अपने साथी नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर शाम मवाना जा रहा था। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मारने पर दोनों युवक घायल हो गए। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को प्राइवेट डाक्टर के यहां भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed