फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coalition will win 300 seats

प्रदेश में 300 सीटें जीतेगा गठबंधन : अखिलेश      

Fri, 03 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Coalition will win 300 seats
मुजफ्फरनगर में सभा को संबोधित करते सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को प्रदेश में 300 सीटें मिलने का किया दावा किया है। एसडी इंटर कॉलेज मैदान में सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 108 और 102 एंबुलेंस पूरी तरह काम कर रही हैं। 100 नंबर पर अब सीधे शिकायत सुनी जा रही है। आने वाले समय में पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत भी 100 नंबर पर हो सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अलग से नीति बनाई जाएगी। जमीन मुहैया कराएंगे, सस्ती बिजली देंगे और उद्योग का माहौल बनाएंगे। अस्पतालों की हालत सुधारने का काम होगा। बीजेपी नेताओं पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने गठबंधन पर कहा कि हमने बड़े दिलवालों से दोस्ती की है। कंजूस दोस्त ठीक नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद प्रदेश में दोबारा सरकार को लेकर कन्फ्यूजन दूर हो गया है।
विज्ञापन


गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतेगा। कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन प्रदेश ही नहीं देश में सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने का काम करेगा। उन्होंने युवाओं को स्मार्टफोन, गरीब महिलाओं को प्रेशर कूकर और पेंशन 500 के स्थान पर 1000 रुपये करने की बात कही। अखिलेश यादव ने इससे पहले खतौली में चंदन सिंह चौहान और बुढ़ाना में प्रमोद त्यागी के समर्थन में जनसभाओं को भी संबोधित किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा अपना वादा पूरा नहीं कर पाई
खतौली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे। कोई अच्छा दिन आया हो तो बताओ। भाजपा तो अपना वादा पूरा नहीं कर पाई। अगर हमारी सरकार आई तो अच्छे दिन जरूर आएंगे।

नवीन मंडी स्थल में सपा प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी ने सबसे ज्यादा गन्ना किसानों की मदद की है, वो समाजवादी सरकार ने की है। हमने उत्तर प्रदेश के खजाने से 2000 करोड़ से अधिक पैसा देकर किसानों की मदद की।

ओलावृष्टि में बर्बाद हुए किसानों की हमने मदद की। उन्होंने काले धन के नाम पर देश की जनता को लाइनों में खड़ा कर दिया। अब बताएं कि काला धन कहां है। जनसभा को पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, लियाकत कुरैशी, महासचिव जिया चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।


प्रधानमंत्री जी ने किया पलायन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा वाले कह रहे हैं कि हम पलायन को लेकर कोई सेना बनाएंगे। हम तो कहते हैं पलायन कर भाजपा वाले आ गए। अगर कोई कानून बनेगा और व्यवस्था बनेगी तो फिर आप अपने प्रधानमंत्री जी को कैसे बचाओगे। वे गुजरात से पलायन करके वाराणसी आ गए। लोग अपनी खुशहाली और कारोबार के लिए पलायन कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा भाजपा की गिनती उल्टी शुरू हो चुकी है। व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed