फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coaching operator's death case, police recovered pistol

Muzaffarnagar News: कोचिंग संचालक की मौत का मामला, पुलिस ने बरामद किया पिस्टल

Wed, 14 May 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Coaching operator's death case, police recovered pistol
-पुलिस मामले की जांच में जुटी, गंगनहर किनारे मिला था कोचिंग सेंटर संचालक का सामान
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। कोचिंग सेंटर संचालक अनिरुद्ध उर्फ अनु की मौत के मामले में पुलिस ने गंगनहर से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिस स्थान पर अनु की बाइक मिली थी, उसके पास पिस्टल बरामद हुआ। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बरामदगी की। पिस्टल को जांच के लिए भेज गया है।
कोचिंग सेंटर संचालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ था कि मौत छाती में गोली लगने से हुई थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने गंगनहर में गोताखोरों की मद्द से छानबीन की। जिस स्थान से बाइक बरामद हुई थी, इसके आसपास छानबीन कराने पर पिस्टल बरामद हुआ। एक कारतूस भी मिला है। सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर का कहना है कि पिस्टल मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
क्या था मामला
भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी अनिरुद्ध उर्फ अनु वर्तमान में मुजफ्फरनगर में रहकर कोचिंग सेंटर चलाता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी बाइक, मोबाइल, जूते भोपा-पुरकाजी थाने की सीमा के बीच गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर रखे मिले थे। पीएसी के गोताखोर नहर में तलाश कर रहे थे, रविवार को अनिरुद्ध का शव बेलड़ा के निकट गंगनहर से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed