फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO withdrew investigation from ACMO even before it started

Muzaffarnagar News: शुरू होने से पहले ही सीएमओ ने एसीएमओ से वापस ली जांच

Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
CMO withdrew investigation from ACMO even before it started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल के प्रकरण में सीएमओ ने अब एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार से जांच लेकर यह जिम्मेदारी दो सदस्यीय पैनल को सौंपी है। पैनल की ओर से भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बयान के लिए तलब किया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जानलेवा हमले का फर्जी मेडिकल बनाए जाने के मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पहली जांच में दोषी ठहराया जा चुका है। इसके बाद उनके प्रत्यावेदन पर निदेशक आयुर्वेद सेवाएं की ओर से सीएमओ को निर्देश जारी करते हुए पुन: जांच कराने को कहा गया था। बताया कि इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया है। पैनल में उन सहित एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन को शामिल किया गया है। बताया कि उन्होंने फाइल लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इनसेट
क्या था मामला
हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि बहादुरगढ़ निवासी अजय कुमार और रोहतक निवासी कृष्णा नांदल ने पीएचसी बघरा के स्वास्थ्यकर्मियों से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। तीन जुलाई 2020 को तितावी में अजय पर जानलेवा हमला दिखाया गया था। तब पीएचसी पीनना पर तैनात रहे डॉ. अतुल कुमार की ओर से जानलेवा हमले की मेडिकल रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed