फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CMO released ANM register

सीएमओ ने किया एएनएम रजिस्टर का विमोचन

Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
CMO released ANM register
मुजफ्फरनगर। परिवार नियोजन की सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु एवं बेहतर ढंग से चलाने के उद्देश्य से सीएमओ ने एएनएम रजिस्टर का विमोचन किया। परिवार नियोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी इस रजिस्ट्रर में एकत्रित की जाएगी। इस रजिस्टर को जनपद में 72 उपकेंद्रों पर रखा जाएगा जहां परिवार नियोजन की पांच सेवाएं शुरू होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दंपतियों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़े और छोटा परिवार-सुखी परिवार की अवधारणा के साथ दपंती बच्चों में अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन का विकल्प चुनने के लिए जागरूक हो। इसी के मद्देनजर परिवार नियोजन की सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु एवं बेहतर ढंग से चलाने के उद्देश्य से एएनएम रजिस्टर का विमोचन किया गया है। परिवार नियोजन से संबंधित सभी व्वस्थाओं की जानकारी इस रजिस्ट्रर में एकत्रित की जाएगी। 72 उपकेंद्रों पर परिवार नियोजन की पांच सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। एसीएमओ एवं परिवार नियोजन की नोडल अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा ने बताया कि एएनएम रजिस्टर में कुछ भाग दिए गए है, जिसके अनुसार लाभार्थी से जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed