{"_id":"604e52778ebc3ee64b5f1cb7","slug":"cmo-knows-the-reality-of-health-centers-muzaffarnagar-news-mrt529962567","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानी
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी नोआबाद में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरसोली में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया, जहां पर चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिले।
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में ट्रॉमा सेंटर एवं लेबर रूम का भी निरीक्षण किया, जहां पर महिला चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिलीं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। डॉ. अग्रवाल द्वारा जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे समय से अपनी ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश लेकर ही जाएं अन्यथा कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में चल रहे हैं आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत आज तक 6330 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत 2248 परिवार आच्छादित हो चुके हैं।