{"_id":"61608e6e8ebc3ed0984a9b26","slug":"cmo-got-angry-seeing-less-number-at-vaccination-centers-muzaffarnagar-news-mrt5598369136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्रों पर कम संख्या देख सीएमओ हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्रों पर कम संख्या देख सीएमओ हुए नाराज
विज्ञापन
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार मोरना क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने मोरना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उप केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व कोविड टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीएमओ डॉ फौजदार ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान गड़वाड़ा के साथ प्राथमिक विद्यालय में कोविड टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें बेलडा में तैनात सीएचओ प्राची बालियान टीकाकरण करती हुई मिली। जिस पर सीएमओ द्वारा उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने हेल्थ और वैलनेस सेंटर पर ही पूर्ण रूप से अपनी ड्यूटी करना सुनिश्चित करें, वहां पर टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या कम देख कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का निरीक्षण किया, यहां भी एएनएम, आशा संगिनी, व आशा को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण सत्र के आयोजन से पूर्व गांव में सक्रियता के साथ प्रचार कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने सीकरी में हेल्थ वैलनेस सेंटर के निरीक्षण के साथ ही गांव में ही हयात पब्लिक स्कूल में लगाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां पर उन्हें सीएचओ अफसर अली टीकाकरण करते हुए मिले, उन्हें भी सीएमओ ने कहा कि वह हेल्थ और वैलनेस सेंटर पर ही अपनी पूर्ण रूप से ड्यूटी करें । इसके पश्चात उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोकरहेड़ी का निरीक्षण किया। यहां पर भी कोविड टीकाकरण सत्र में लाभार्थियों की कम संख्या देखकर सीएमओ द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद सीएमओ ने मोरना ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्जुन सिंह से कहा कि कोविड टीकाकरण सत्रो का सही ढंग से प्रचार प्रसार करें तथा किसी भी सीएचओ की उसके तैनाती स्थान के हेल्थ और वैलनेस सेंटर को छोड़कर अन्य स्थानों पर ड्यूटी कदापि न लगाए तथा सीएचओ को उनके तैनाती स्थान हेल्थ और वैलनेस सेंटर में ही टीकाकरण का कार्य कराएं, जिससे हेल्थ और वैलनेस सेंटर का कार्य प्रभावित ना हो। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
जिले में 11713 लोगों का टीकाकरण हुआ
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 11713 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। जिनमें से 3959 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 7754 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जनपद में 85 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।