फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi Adityanath will come to check the pulse of Mirapur

Muzaffarnagar News: मीरापुर की नब्ज टटोलने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 21 Aug 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to check the pulse of Mirapur
मुजफ्फरनगर। भले ही विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन मीरापुर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। 22 अगस्त को मीरापुर के बीआईटी में एनडीए गठबंधन की धरातल पर तैयारियों को परखने, कार्यकर्ताओं से संवाद और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेला सुबह नौ बजे से शुुरू होगा और मुख्यमंत्री लगभग तीन बजे आएंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार का कार्यक्रम लगभग तय है। बीआईटी में होने वाले रोजगार मेले के बाद लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित होंगे। इसके बाद मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा-रालोद गठबंधन की तैयारियों को भी सीएम परखेंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक को मीरापुर चुनाव की जिम्मेदारी दी है। लखनऊ में तीनों मंत्रियों से सीएम खुद संवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed