फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM House in Budhana

सीएम की दो फरवरी को होगी बुढ़ाना में चुनावी सभा   

Wed, 01 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
CM House in Budhana
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
बुढ़ाना कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में दो फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी सभा की तैयारी प्रशासन द्वारा जोर शोर से की जा रही है। डीआईजी व डीएम ने अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को मंच सहित सभी कार्य पूरा कर 24 घंटे में प्रमाणपत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग से भी प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए सपा की इस जनपद में चुनावी रणभेरी 2 फरवरी को बजनी प्रस्तावित हो गई है। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही व डीएम दिनेश कुमार सिंह के अनुसार बुढ़ाना में सीएम की चुनावी सभा 2 फरवरी को होगी। दोनों अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम उनके पास आ गया है। सीएम की रैली के लिए पुलिस व प्रशासन तैयारी में जुट गया है। डीआईजी व डीएम ने इस कार्यक्रम के लिए मंगलवार को सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी पीडब्लूडी के इंजीनियर को हेलीपैड, मंच, बैरिकेडिंग सहित अन्य सभी कार्य मानक के अनुसार बानने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर सभी कार्य पूरा करा लिया जाए। कार्य पूरा होते ही इसका प्रमाणपत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से उनके पास भेजा जाए। सभा स्थल पर बिजली, जनरेटर आदि की व्यवस्था कराने के बाद बिजली विभाग से भी प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दबाव में लेकर मतदान किसी भी कीमत पर होने दिया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी बबलू कुमार ने भी इंस्पेक्टर डीके त्यागी को सभा के संबंध में विभिन्न टिप्स व निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed