फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clouds prevailed throughout the day, waiting for rain

दिन भर छाए रहे बादल, बारिश का होता रहा इंतजार

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, waiting for rain
मुजफ्फरनगर। जिले की जनता उमस भरी गर्मी से लगातार जूझ रही है। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन लोग बारिश का इंतजार ही करते रह गए। इसके अलावा लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार को जबरदस्त गर्मी व उमस ने लोगों को हलकान कर दिया था। इसके साथ ही जौली बिजलीघर में आई तकनीकी खामी के चलते दिनभर गुल रही बिजली ने रही-सही कसर पूरी कर दी थी। रविवार को आकाश में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। बादल बने रहने के बावजूद लोग लोग बारिश का इंतजार करते ही रह गए। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 रहा, लेकिन उमस बरकरार रही। उमस भरी गर्मी के बीच शहर के कुछ मोहल्लो में लोगों को विद्युत कटौती का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नगर पंकज कुमार का कहना है शहर में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। यदि कहीं कोई फाल्ट हो जाता है तो कुछ देर के लिए बिजली जाती है, जिसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed