तकनीकी ज्ञान को उपयोग करने के लिए प्रेरित किया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ सचिन कुमार ने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग की जानकारी दी। कॉलेज के निदेशक डॉ. आलोक गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्राप्त तकनीकी ज्ञान को भविष्य में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आसान गणना के कारण क्लाउड कंप्यूटिंग में डाटा को अधिक कुशल तरीके से सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे बड़े व्यापार भी क्लाउड कंप्यूटिंग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए उपयोगकर्ता को बहुत ही कम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ती है। इसके लिए यूजर को मात्र क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम और इंटरफेस सॉफ्टवेयर को प्रयोग करना आना चाहिए, जो कि किसी वेब ब्राउजर को चलाने जितना ही आसान होता है। विभागाध्यक्ष प्रो. अश्विनी त्यागी ने सभी आभार जताया। इस अवसर पर डीन प्रो. साक्षी श्रीवास्तव, प्रो. आशीष सिंह, प्रो. इंदु, प्रो. ईशा आदि मौजूद रहे।