फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Close contest in Civil Bar elections

Muzaffarnagar News: सिविल बार के चुनाव में हुआ कांटे का मुकाबला

Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Close contest in Civil Bar elections
सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अ​धिवक्ता : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे का मुकाबला हुआ। एक-एक वोट के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी एडवोकेट ने बताया कि 398 मतों में से 367 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नतीजे शनिवार को घोषित होंगे।
विज्ञापन

सिविल बार के मुख्य सभागार में शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदेय स्थल के बाहर दोनों गुटों के अधिवक्ताओं ने मतदाताओं की सहायता के लिए अपने सहायता केंद्र खोले गए थे।
विज्ञापन

मतदान के लिए पहुंच रहे अधिवक्ताओं से दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने अपना परिचय देकर समर्थन मांगा। मतदान के दौरान उत्साह का माहौल रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता भी मतदान के लिए पहुंचे। महिलाओं ने खूब हिस्सेदारी की और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतपेटियां सुरक्षित रखवा दी गई है। शनिवार सुबह नौ बजे मतगणना आरंभ होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
--------
चुनाव कमेटी में यह रहे शामिल
सिविल बार एसोसिएशन के मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, बिजेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
--------

मतदान के दौरान मिला अधिकार
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के मतदान के दौरान अधिवक्ता संदीप मलिक को मतदान का अधिकार मिला। असल में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद वह बार कौंसिल पहुंचे और अपनी दावेदारी पेश की। मतदान के दौरान उन्हें मताधिकार का अधिकार दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने यह सूचना उन्हें दी, जिसके बाद वह मतदान स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत भी किया। मतदाताओं की संख्या 397 से बढ़कर 398 कर दी गई।

-----
इनके बीच मुकाबला, आज होगा फैसला
अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र मलिक और सुगंध जैन, महासचिव पद पर अन्नु कुच्छल एवं सतेंद्र पाल के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा एवं संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार एवं सुधीर गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर प्रवीण उपाध्याय एवं रुपांकर गुप्ता, संयुक्त सचिव लेखा पर ध्रुव कुमार मित्तल एवं प्रशांत शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद महिला पर रंजना देवी एवं मानसी शर्मा के बीच चुनाव हुआ है।

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

सिविल बार संघ के मतदान दौरान लैपटॉप पर लिस्ट देखतीं अधिवक्ता : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed