फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Climate change is a threat to all: Maheshwari

जलवायु में परिवर्तन सभी के लिए खतरा : माहेश्वरी

Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Climate change is a threat to all: Maheshwari
जलवायु में परिवर्तन सभी के लिए खतरा : माहेश्वरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पौधरोपण जन आंदोलन 2021 के तहत जनपद में वृहद कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पौधे लगाए गए। शासन से नामित नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ पीपल के पौधे लगाए। रितु माहेश्वरी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि वृक्षों को हम देवता के रूप में मानते हुए पूजते हैं। वृक्षों का मनुष्यों से गहरा रिश्ता है। यह हमें प्राणवायु देते है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन वृक्षों में कमी का संकेत है, जो हम सभी के लिए एक बड़ा खतरा है।
समारोह में माहेश्वरी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप देना चाहिए तथा सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए शासन एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों को हम देवता के रूप में मानते हुए पूजते हैं। वृक्षों का मनुष्यों से गहरा रिश्ता है। यह हमें प्राणवायु देते है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन वृक्षों में कमी का संकेत है, जो हम सभी के लिए एक बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधरोपण में सभी की भागीदारी बढ़-चढ़ कर होनी चाहिए एवं इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाए जाने का कार्य किया जाना चाहिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नुमाइश मैदान में पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधों को लगाए जाने के साथ पर्यावरण एवं अपने शरीर व आने वाले पीढ़ी के लिए उपयुक्त वातावरण तय किए जाने का कार्य किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नर्सरियों में पौधों की कोई कमी नहीं है। लक्ष्य से अधिक पौधे तैयार कराए गए है और अच्छी कार्य योजना बनायी गई है। उन्होंने सभी से अपने जीवन के लिये एक-एक पौधा अवश्य ही लगाए जाने एवं इस महा अभियान में साक्षी बनने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, डीएफओ सूरज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम खतौली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख से अधिक पौधे लगाए गए
मुजफ्फरनगर। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि जनपद में रविवार को चले वृहद अभियान में सभी के सहयोग से 25 लाख छह हजार चार सौ पौधे रोपित किए गए। इन सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी अलग-अलग समाजसेवी संगठनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed