{"_id":"613114948ebc3e2662437d1d","slug":"clerk-created-ruckus-in-mda-office-muzaffarnagar-news-mrt55450542","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ऑफिस में क्लर्क ने नशे में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ऑफिस में क्लर्क ने नशे में मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित एमडीए दफ्तर में बुधवार शाम नशे में धुत क्लर्क ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने साथी कर्मचारियों के साथ ही अफसर से भी बदसलूकी कर दी और फाइलें निकालकर फेंक दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराते हुए उसका चालान कर दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी तुलसीनगर निवासी युवक सुरेश जोशी एमडीए कार्यालय में बतौर क्लर्क जॉब करता है। बुधवार शाम के समय युवक शराब के नशे में दफ्तर में पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करते हुए अलमारी में रखी सरकारी फाइलें निकालकर फेंकनी शुरू कर दी। साथी कर्मचारियों द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी क्लर्क ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। सूचना पर एक अफसर मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी बदसलूकी कर दी। नशेड़ी क्लर्क का हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एमडीए दफ्तर पहुंचकर आरोपी क्लर्क को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर उम्मेद कुुमार ने बताया कि आरोपी क्लर्क का मेडिकल कराने के बाद कार्यालय कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।