फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clear air, blue sky is wooing

साफ हुई हवा, लुभा रहा नीला आसमान

Sun, 05 Apr 2020 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clear air, blue sky is wooing
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान तमाम फैक्टरियां और वाहनों के बंद हो जाने से आबोहवा शुद्ध हो गई है। पिछले वर्ष जहां इन दिनों एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर था वहीं बीते पांच दिन से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 75 से नीचे है।
विज्ञापन

सर्दियों में मुजफ्फरनगर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया था। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक पहुंच गया था जो बेहद खतरनाक स्तर होता है। दस दिन से लॉकडाउन के चलते प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां बंद हैं। वाहन भी सड़कों पर नहीं चल रहे हैं। इसके चलते आसमान एकदम साफ हो गया है। बिना किसी धुंध के नजर आने वाला नीला आसमान हर किसी को आकर्षित कर रहा है। वहीं लोगों को सांस लेने के शुद्घ हवा मिल रही है। बीते कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 75 से नीचे है जबकि पिछले साल इन्हीं दिनों एक्यूआई 298 से 300 तक था।
विज्ञापन

----------
जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिनांक 2020 2019
04 अप्रैल 75 298
03 अप्रैल 71 219
02 अप्रैल 65 268
01 अप्रैल 56 141
31 मार्च 68 182
----------
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का मानक
एक्यूआई मानक
0-50 अच्छा
50-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed