फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness system will be maintained from Purkaji to Khatauli during Kanwar

कांवड़ के दौरान पुरकाजी से खतौली तक दुरूस्त रहेगी सफाई व्यवस्था

Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system will be maintained from Purkaji to Khatauli during Kanwar
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार पूरे मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पूरे मार्ग पर सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। डीपीआरओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य मार्ग पर पुरकाजी, सदर और खतौली ब्लाक के सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। ब्लाक स्तर पर टोलियां बनाकर पूरे कांवड़ मार्ग पर इस समय सफाई अभियान चलाया गया है। मार्ग पर जहां घास आदि है उस सबको हटाया जा रहा है। जहां गंदगी है उसे साफ किया जा रहा है। ब्लाक स्तर से टोलियां बनाकर सफाई कराई जा रही है। डीपीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा से पहले मुख्य मार्गों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। मुख्य मार्ग पर कौन कर्मचारी कहां से कहां तक सफाई करेगा, जिम्मेदारी तय की जा ही है। सभी बीडीओ को इसमें लगाया गया है। जिले के छह ब्लाक के कर्मचारी मुख्य रूप से व्यवस्था में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की रहेगी जिम्मेदारी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि कांवड़ का जो मार्ग जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में पड़ेगा वह ग्राम पंचायत ही सफाई की व्यवस्था करेगी। इस बार सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक स्तर से ड्यूटी लगाई
डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि पुरकाजी से लेकर खतौली तक कौन सफाई कर्मचारी कहां से कहां तक सफाई व्यवस्था संभालेगा, इसका चार्ट तैयार हो गया है। ब्लाक स्तर से ड्यूटी लगाई गई है। शामली रोड पर बघरा ब्लाक, बुढाना मार्ग पर शाहपुर और बुढ़ाना ब्लाक के सफाई कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed