फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleanliness of the city took place by quarantine

क्वारंटीन रहकर संभाली शहर की सफाई व्यवस्था

Sat, 18 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of the city took place by quarantine
क्वारंटीन रहकर संभाली शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने क्वारंटीन होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए घर पर रहकर ही काम करना शुरू कर दिया है। वीडियो कालिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने शहर में चल रहे नाला सफाई एवं सैनिटाइजिंग कार्य की जानकारी ली।
शनिवार को अंसारी रोड, भोपा रोड के नालों की सफाई का कार्य जेसीबी के माध्यम से कराया गया। कई स्थानों पर नालों पर पक्का लिंटर होने के कारण काम में दिक्कत हुई। दुकानदारों को पक्का लिंटर हटाकर जाल डलवाने के लिए कहा गया। भोपा रोड पर तीन दिन में काम पूरा होगा। पालिकाध्यक्ष ने वीडियो कालिंग, व्हाट्सएप के जरिए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को निर्देश दिए कि रविवार को स्टेशन के सामने, ओमेगा होटल, सोल्जर बोर्ड के सामने तथा टाउन हॉल रोड होते हुए पालिका कार्यालय तक के नाले साफ कराएं। इसके अतिरिक्त शनिवार को 40 फुटा रोड वार्ड संख्या 41 में मोहल्ला कसावान तथा वार्ड संख्या 15 एवं 16 उत्तरी रामपुरी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। चेयरपर्सन ने बताया कि नगर के 50 वार्डों में मात्र दो वार्ड 36 और 39 मोहल्ला लद्दावाला में फागिंग कार्य रह गया था। इसे भी पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार के साथ लूडो खेलकर बिताया समय
मुजफ्फरनगर। होम क्वारंटीन की गईं पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का समय अपने परिवार के साथ बीत रहा है। नगर पालिका के कार्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराने के अतिरिक्त जो समय बचता है, वह परिवार के सदस्यों के साथ लूडो खेलती हैं। इसके साथ ही स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं व्यायाम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed