{"_id":"5ef4de888ebc3e42ae3d394a","slug":"cleaning-of-drains-in-gandhi-colony-muzaffarnagar-news-mrt488169237","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कॉलोनी में कराई नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कॉलोनी में कराई नाले की सफाई
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में नाले की सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांधी कॉलोनी में कराई नाले की सफाई
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की नाला सफाई एवं स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने का अभियान जारी रहा। चेयरपर्सन के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्थानों पर काम कराया गया।
बृहस्पतिवार को सभासद कैलाशो देवी के वार्ड 15, सलेक चंद के वार्ड 30, मोहसिना के वार्ड 44, सरफराज के वार्ड 49 में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि वार्ड 15 एवं मोहल्ला अंबा विहार में छोटी मशीनों से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। रेलवे लाइन के बराबर में संकीर्ण स्थल पर गांधी कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती की ओर नाले की मैनुअली सफाई कराई गई। मोहल्ला गांधी कालोनी के नालों से निकली हुई सिल्ट का डंपिंग ग्राउंड पर निस्तारण कराया गया। एमजी पब्लिक स्कूल के सामने एक सूखा पेड़ रास्ते में गिर गया था, जिसे वाटिका सुपरवाइजर से कटवाकर सर्दी में अलाव हेतु कमला नेहरू वाटिका के गोदाम में जमा कराया गया। कच्ची सड़क कब्रिस्तान के पास पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज को ठीक कराया गया। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी, चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, जलकल अभियंता शरद गुप्ता, सैनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा आदि शामिल रहे।