फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleaning of drain of Subhashnagar has to be done with donations

चंदे से करानी पड़ती है सुभाषनगर के नाले की सफाई

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drain of Subhashnagar has to be done with donations
मुजफ्फरनगर के सुभाष नगर में नई कॉलोनियों में पानी की निकासी ना होने के कारण हुआ गली में जलभराव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चंदे से करानी पड़ती है सुभाषनगर के नाले की सफाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे सुभाषनगर और सरवट के लोग पानी निकासी नहीं होने का दंश झेल रहे हैं। नाले की सफाई कई-कई साल नहीं हो पाती है। लोग चंदा एकत्र कर नाले की सफाई कराते हैं। कॉलोनी की गलियों में पानी भरा रहता है। बरसात में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
शहर की गांधी कालोनी का हिस्सा माने जाने वाला सुभाषनगर और सरवट पालिका की सीमा में नहीं आता। लोगों को यह मालूम ही नहीं हो पाता कि वह शहर में है या गांव में रह रहे हैं। सुभाष नगर की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी नहीं होना है। यहां कई दशक पहले नाला बनाया गया था। सुभाष नगर के लोगों का आरोप है कि नाले की सफाई ही नहीं होती, पानी रुका रहता है। एक ओर लोग बदबू से परेशान है, वहीं रुके पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। सीमा से बाहर होने के कारण पालिका यहां काम नहीं करती।
विज्ञापन

गहरा है नाला
सुभाषनगर में इलेक्ट्रानिक की दुकान करने वाले इरफान का कहना है कि उनकी दुकान के नीचे हर समय नाले का पानी भरा रहता है। नाला यहां काफी गहरा है, लेकिन सफाई न होने के कारण इसमें ऊपर तक मलबा भरा पड़ा है। पानी की निकासी हो ही नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदे से कराई थी सफाई
दुकानदार कृष्ण कुमार का कहना है कि दो साल पहले यहां के समस्त दुकानदारों ने पैसा एकत्र कर नाले की सफाई कराई थी। तब जाकर यहां गलियों के पानी की निकासी हो पाई थी। प्रधान और पालिका की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है। सुभाषनगर में पशुओं का चारा बेचने वाले अब्दुलरहमान का कहना है कि यहां जो गलियां गहरे में हैं, उनमें रहने वाले लोगों के सामने ज्यादा दिक्कत है। पानी हर समय भरा रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं। सुभाषनगर के नसीरपुर रोड के रहने वाले शहजाद का कहना है कि उनकी गलियों के खाली प्लाटों में हर समय पानी भरा रहता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed