फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleaning hero and employee suspended for negligence

मुजफ्फरनगर: लापरवाही पर सफाई नायक और कर्मचारी निलंबित

Thu, 09 Feb 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Cleaning hero and employee suspended for negligence
अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को अब नोटिस भेजेगी पालिका
विज्ञापन

जाम से मुक्ति के लिए ई-रिक्शा के लिए चार जोन बनाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम जीत सिंह राय ने लापरवाही मिलने पर सफाई नायक और एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। जाम से मुक्ति के लिए ई-रिक्शा के लिए चार जोन बनाए गए हैं।
एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी नगर में घूमकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के फोटो खींचकर अगले दिन शमन शुल्क का नोटिस देंगे। इसके अलावा नगर में सरकारी संपत्ति पर कोई भी बैनर नहीं लगाएगा। पोस्टर और फ्लेक्स के फोटो खींचकर समन शुल्क का नोटिस जारी किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को फ्लेक्स लगाना है, तो वह नगर पालिका से अनुमति लेकर शमन शुल्क जमा करेंगे। फ्लेक्स पर समय अवधि भी अंकित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए चार वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। वहीं पर ई-रिक्शा खड़ी होंगी। अन्यत्र स्थान पर ई-रिक्शा खड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। नगरपालिका कर्मचारियों कि ड्यूटी चेक की जा रही है। कार्य में लापरवाही करने वाले पालिका कर्मचारियों खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed