फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleaner workers strike begins in city

सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू शहर की व्यवस्था हुई बेपटरी

Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaner workers strike begins in city
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से शहर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया। सफाई कर्मियों की हड़ताल को ईओ विकास सेन ने गैरकानूनी बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की टीम शहर में सफाई कार्य को देखने के लिए आ रही है, इस बीच कर्मचारियों की हड़ताल गलत है। उनकी समस्याओं के निराकरण को पालिका गंभीर है।
विज्ञापन


चार जनवरी से सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पालिका प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में वार्ता विफल हो जाने पर संघ नेताओं ने कामबंद हड़ताल का एलान किया था। मंगलवार सवेरे कार्यवाहक अध्यक्ष राजूू वैद और महामंत्री मदनलाल वाल्मीकि ने शहर के सभी वार्डों में घूमकर सफाई कर्मचारियों को हड़ताल की जानकारी दी और काम बंद कराया।
विज्ञापन


 इसके बाद दोपहर को उन्होंने टाउनहाल में कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई। मदनलाल ने कहा कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते हुए अपने स्वार्थ की पूर्ति करने में लगा हुआ है। ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को करीब पांच माह से वेतन नहीं मिला है, लेकिन पालिका प्रशासन ने एटूजेड को छह लाख रुपये का भुगतान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला, संविदा कर्मचारियों का एरियर का भुगतान लंबित है, उपकरण नहीं है, ऐसे में प्रशासन कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बनाता है। संसाधन की मांग करने पर पालिका प्रशासन का रवैया भी सकारात्मक नहीं है। इसलिए विवश होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। इस अवसर पर राजू वैद, मदनलाल के अलावा कालूराम पारचा, सरोज सुधा, श्यामलाल, राजकुमार, देवीदास आदि मौजूद रहे।

उधर, ईओ विकास सेन का कहना है कि केंद्र सरकार की एक टीम शहर में सफाई की जांच करने के लिए आ रही है। ऐसे में हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है। पालिका सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed