फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Class third student sexualy hraased by an elderly teacher in Muzaffarnagar, case filed against three

शर्मनाक : कक्षा तीन की छात्रा से बुजुर्ग शिक्षक ने स्कूल में किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Mar 2022 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Mar 2022 04:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में एक निजी स्कूल में बुजुर्ग शिक्षक द्वारा कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक मासूम को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Class third student sexualy hraased by an elderly teacher in Muzaffarnagar, case filed against three
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बुजुर्ग शिक्षक द्वारा कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के एक प्राईवेट स्कूल में बुजुर्ग शिक्षक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसके अन्य दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद गुरूवार को छात्रा स्कूल नहीं गई तो शिक्षक छात्रा के घर पहुंच गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध की धमक से उछला सोना: कीमत 53 हजार के पार, 1971 से 2022 तक युद्धकाल में ऐसे चढ़ा सोने का भाव 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि स्कूल के एक अन्य बुजुर्ग शिक्षक व शिक्षिका के सहयोग से यह घृणित वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी व मददगार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों बुजुर्ग शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed