{"_id":"66fd30d84844add7110e61ad","slug":"clashesclashes-between-two-parties-stone-pelting-four-injured-including-a-womanfour-injured-including-a-woman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-131205-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हुआ। इस दौरान एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव भनवाड़ा निवासी आशु ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई ताहिर का गांव में मकान है। गांव के ही मूसा व यूसुफ पक्ष उसके भाई के मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को उसका भाई ताहिर अपने घर पर मौजूद था। उसी समय गांव के ही मूसा, यूसुफ व इसरार पुत्रगण लिल्ला, तस्लीम पुत्र मूसा, जुनैद व गुफरान पुत्रगण यूसुफ, सलीम और गुड्डू पुत्रगण ईशा ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से उसके भाई के घर पर हमला बोल दिया। भाई को बचाने आए उसके बेटे शबनूर, पुत्रवधू उजबा के साथ भी मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पथराव व मारपीट में एक पक्ष से ताजू, शबनूर और उसकी पत्नी उजबा, दूसरी ओर से यूसुफ पुत्र लिल्ला घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष से तस्लीम, सलीम, इसरार तथा दूसरे पक्ष से यासीन को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में घायल ताजू के चचेरे भाई आशु ने आठ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए चार लोगों तस्लीम, सलीम, इसरार और यासीन का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।