फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clarification sought in the matter of pressurizing Hindu children to offer Namaz

Muzaffarnagar News: हिंदू बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाने के मामले में मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 14 Jun 2024 04:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Clarification sought in the matter of pressurizing Hindu children to offer Namaz
मुजफ्फरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड़ के प्रधानाध्यापक और आरोपी अनुदेशक को बीएसए ने नोटिस दिया है। हिंदू बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाने के मामले में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच खतौली के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


खतौली क्षेत्र के गांव दाहौड़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अंशकालिक अनुदेशक मोहम्मद साजिद सैफी पर हिंदू बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़ित छात्र के परिजनों ने बीएसए को शिकायत की थी। बीएसए शुभम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सहगल और आरोपी अनुदेशक साजिद सैफी को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने तीन दिन में जवाब देने की बात कही है।
विज्ञापन


बीएसए ने नोटिस में कहा कि अनुदेशक के माध्यम से हिंदू बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाया जाता है, जो अवैधानिक व अनैतिक कृत्य है। ऐसे में वह अपने साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर बीईओ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

प्रधानाध्यापक ने बरती लापरवाही

प्रधाध्यापक को नोटिस देकर कहा कि अनुदेशक की ओर से इस तरह के कृत्य को लेकर उन्होंने कभी उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया। ना ही अनुदेशक को कोई नोटिस दिया गया। बीएसए ने कहा कि प्रधानाध्यापक ने अनुदेशक के नवीनीकरण ना करने की शिकायत में भी इस मामले का कोई उल्लेख नहीं किया। इससे प्रतीत होता है कि प्रधानाध्यापक अपने पदीय दायित्वों का सही ढंग से निवर्हन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए ने कहा कि दोनों के स्पष्टीकरण मिलने बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed