{"_id":"5ef39b238ebc3e42c13f97db","slug":"claims-of-municipality-washed-away-by-rain-city-submerged-muzaffarnagar-news-mrt4880231116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बहे पालिका के दावे, शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बहे पालिका के दावे, शहर जलमग्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब तीन महीने से नालों की सफाई कराने का नगरपालिका का दावा बुधवार को हुई पहली ही बारिश में धुल गया। मुख्य नालों ने शहर का पानी नहीं लिया जिसके चलते गली मोहल्लों के साथ ही मुख्य मार्गों पर जलभराव से हालात बदतर हो गए। कई स्थानों पर तो घरों और दुकानों तक में पानी घुस गया। नगर पालिका अब तक नाला सफाई पर करीब पांच लाख रुपये का डीजल खर्च कर चुकी है, जबकि एक जेसीबी और एक रोबोट मशीन भी इसमें लगी हुई है।
लॉकडाउन लागू होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से नगर पालिका ने नाला सफाई का काम शुरू करा दिया था। पालिका अधिकारियों का दावा है कि पहले बाजार के नालों की सफाई कराई गई। इसके बाद अन्य नालों को साफ किया गया। 76 में से अधिकांश नाले साफ हो चुके हैं। अब कर्मचारियों को लगाकर छोटे नालों की सफाई का काम चल रहा था। बुधवार को हुई बारिश के बाद वही हुआ जिसकी आशंका जताई जा रही थी। बकरा मार्केट से लद्दावाला चुंगी नंबर दो नाला, घास मंडी नाला, गांधी कॉलोनी पुल के नीचे तथा पचेंडा रोड का नाला, सरवट फाटक गांधी कॉलोनी के पास सुभाष नगर का नाला, रेलवे रोड तथा नई मंडी रेलवे लाइन के नालों से जल निकासी बेहद धीमी रही। इसके चलते सड़कों पर पानी भरा रहा। घास मंडी नाले का पानी उबलकर सड़क पर भर रहा था। सुभाष नगर में जलभराव से हालात बदतर हो गए। लद्दावाला की मुख्य सड़क भी जलमग्न हो गई, जबकि रेलवे रोड पर भी घंटों तक जलभराव के कारण वहां से गुजरना मुश्किल रहा।
अमर उजाला ने पहले ही चेताया था
अमर उजाला शहर के नालों की बदहाली को लेकर 14 जून से लगातार अभियान चला रहा है। नाला सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली थी। लद्दावाला नाला एक महीने पहले साफ हुआ था, लेकिन यह फिर कूड़े से अट गया है। घास मंडी नाला दुकानों नीचे होने के कारण साफ नहीं हुआ। रेलवे रोड, नई मंडी रेलवे लाइन, सुभाषनगर के नालों की सफाई भी नहीं हो सकी थी। इससे इन नालों से जुड़े इलाकों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर हुआ जलभराव
लद्दावाला, रामपुरी, ब्रह्मपुरी, साकेत, आर्यपुरी, रेलवे रोड, नावल्टी चौक, एसडी मार्केट के सामने, जाट कॉलोनी, खालापार के किदवईनगर, कृष्णापुरी, घास मंडी, अंसारी रोड आदि।
नाले साफ होने से सुधरे हैं हालात: अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि नगर पालिका सीमित बजट एवं संसाधनों से नाला सफाई का काम करा रही है। इस बार लॉकडाउन में अधिकांश नालों की सफाई हो गई है। इससे हालात सुधरे हैं। बीते वर्षों के मुकाबले जलभराव कम हुआ है। उनका कहना है कि शहर के सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। जहां जेसीबी या रोबोट मशीन नहीं जाएगी वहां मैनुअली काम कराया जा रहा है। बुधवार को रेलवे रोड सरवट फाटक के पास कर्मचारी नाला सफाई में लगाए गए। उन्होंने बताया कि वहलना से काली नदी की ओर जाने वाला नाला बंद पड़ा है। यह नगर पालिका की सीमा में नहीं आता। इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है। जब तक यह नाला साफ नहीं होगा, तब तक शहर का पानी आगे नहीं जाएगा।

14 जून 2020 को अमर उजाला में प्रकाशित लद्दावाला नाला बंद होने की खबर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

15 जून 2020 को अमर उजाला में प्रकाशित घासमंडी नाले की सफाई नहीं होने की खबर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

23 जून 2020 को अमर उजाला में प्रकाशित रेलवे रोड का नाला बंद होने की खबर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लद्दावाला रोड पर जलभराव से गुजरता साईकिल सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रुडकी रोड पर टूटी सडक में धसीं बाईक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लद्दावाला रोड पर बारिश से हुआ जलभराव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR