{"_id":"69a09d4c3a67873617053e1e","slug":"civik-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-165995-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राना चौक से भैंसाली डिपो की 65 बसों के संचालन की तैयारी शुरू, देखी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राना चौक से भैंसाली डिपो की 65 बसों के संचालन की तैयारी शुरू, देखी जा रही जमीन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए भैंसाली डिपो की 65 बस शहर से बाहर खड़ी करने की तैयारी शुरू की गई है। इन बसों को मेरठ मार्ग पर राना चौक पर बसों को खड़ी करने का निर्णय लिया है। चौक से अतिक्रमण हटवाने की योजना बनाते हुए परिवहन निगम अधिकारियों ने डीएम के आदेश के बाद जमीन देखने की कवायद शुरू की है।
शहर में आए दिन लगने वाले जाम से आमजन व वाहन चालक परेशान है। कई बार व्यापारियों ने बैठक में यह समस्या को उठाया था। बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने परिवहन निगम, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में डीएम ने आदेश दिए थे कि बसों में महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न कोई सवारी उतारी जाएगी और न ही बैठाई जाएगी। सवारी को जानसठ पुल के नीचे उचित स्थान पर ही उतारा व बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भैंसाली डिपो की बसों को राना चौक से संचालित किया जाएगा।
-- -- -
वर्जन
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि राना चौक के पास जमीन देखी जा रही है। वहां चौक के आसपास अतिक्रमण भी काफी है। यातायात पुलिस से समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटवा कर बसों को वहां ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। यह प्रक्रिया भैंसाली डिपो की मुजफ्फरनगर तक आने जाने वाली बसों पर लागू होगी।
-- --
इसलिए लगता है जाम..बिगड़ते हैं हालात-
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो का बस अड्डा शहर के बीच में है। बस अड्डे से रोजाना ढ़ाई सौ से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन होता है। जबकि अड्डे में इतनी बसों को खड़ी करने का स्थान भी नही है। इस वजह से बसों को रेलवे स्टेशन मार्ग, एसडी तिराहा व साई धाम के आसपास खड़ा किया जाता हैै। इन बसों के कारण साई धाम मार्ग पर अधिकांश समय जाम लगा रहता है। महावीर चौक पर भी इन बसों के आने व जाने के दौरान जाम के हालात बने रहे है। एसएसपी आवास के सामने भी बसों को खड़ा कर दिया जाता है।