{"_id":"5fb418e18ebc3e9bba212a32","slug":"city-s-cleanliness-system-derailed-muzaffarnagar-news-mrt5113633170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी
विज्ञापन
शहर के हनुमान मंदिर के बहार सडक पर लगा कूडे का डेर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। त्योहारों के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। बीते दो दिनों से नगर में पर्याप्त सफाई नहीं हो सकी। ऐसे में अनेक स्थानों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लग गए हैं।
दीपावली सफाई और स्वच्छता का त्योहार है। दीपावली पर नगर पालिका की ओर से पूरे नगर में सफाई के विशेष इंतजाम किए थे। दीपावली के बाद नियमित कर्मचारियों को अवकाश दे दिया जाता है। भैयादूज पर भी कम ही कर्मचारी ड्यूटी पर आते हैं। संविदा कर्मचारी और ठेके पर रखे गए सफाई कर्मियों के भरोसे ही सफाई की जिम्मेदारी रही। जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई।
सोमवार और मंगलवार को शहर में पर्याप्त सफाई नहीं हो सकी। शहर में रुड़की रोड, भोपा रोड, नई मंडी, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, झांसी रानी चौक, जिला चिकित्सालय के पास, महावीर चौक आदि स्थानों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लग गए। ऐसे में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--------------
डलाव घरों से भी नहीं उठा कूड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर में कूड़ा डालने के लिए छोटे बड़े 45 डलावघर है। दो दिनों से इन डलावघरों से भी कूड़ा नहीं उठा है। जबकि कूड़ा उठाने के लिए 76 वाहन नगर पालिका के पास उपलब्ध है।
--------------
मंदिर के सामने तीन दिनों से पड़ा है कूड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर के हृदय कहे जाने वाले शिव चौक के पास ही हनुमान मंदिर के सामने कूड़ा डाला जा रहा है, जबकि यहां पर डलावघर भी नहीं है। तीन दिनों से यहां पर कूड़ा पड़ा है, जिसे कर्मचारियों ने नहीं उठाया है। ऐसे में दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------
प्रतिदिन होता है 160 टन कूड़ा एकत्र
मुजफ्फरनगर। शहर में 50 वार्डों और डलावघरों से कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका की ओर से 817 सफाई कर्मी लगे हैं। इनमें 454 नियमित, 245 संविदा पर तथा 118 ठेके पर रखे गए सफाई कर्मी है। नगर में प्रतिदिन करीब 160 टन कूड़ा एकत्र होता है। अभी तक पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। किदवईनगर में बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर पहाड़ में तब्दील हो गया है।
-------------
- त्योहारों के कारण कुछ कर्मचारी अवकाश पर चले गए थे। ऐसे में सफाई व्यवस्था में व्यवधान आया है। सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर आकर नियमित सफाई करने को कहा गया है। रात्रि में ही कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ आरएस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

शहर के मीनाक्षी चौक पर सडक पर लगा कूडे का डेर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के रुडकी रोड पर फैला कूडा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR